गोवा

.
0
गोवा


पाठ :
हमारे राज्य का नाम गोवा है। यह बहुत हरा-भरा और सुन्दर है। इसके उत्तर में महाराष्ट्र और दक्षिण में कर्नाटक है। इसके पश्चिम में अरब सागर है तो पूर्व में सहयाद्रि पर्वत माला।

पणजी गोवा की राजधानी है। म्हापसा, मडगाँव और वास्को इसके दूसरे शहर हैं। पणजी, मांडवी नदी के किनारे है। मांडवी और जुवारी गोवा की प्रमुख नदियाँ

गोवा में हरे-भरे खेत हैं। यहाँ बड़े-बड़े बाग हैं। इन बागों में नारियल, आम, काजू, अनन्नास, कटहल आदि के पेड़ हैं। काजू और नारियल गोवा की प्रमुख उपज हैं।

गोवा में कई अभयारण्य हैं। बोंड़ला और खोतीगाँव के अभयारण्य बहुत प्रसिद्ध हैं। यहाँ तरह-तरह के पशु-पक्षी रहते हैं। बोंडला में चिड़ियाघर भी है।

गोवा के समुद्र तट बहुत प्रसिद्ध है। देश-विदेश के अनेक पर्यटक यहाँ सैर के लिए आते हैं। यहाँ के लोग बहुत मिलनसार हैं। यहाँ सब मिलजुलकर रहते हैं और तरह तरह के उत्सव मनाते हैं।
सचमुच हमारा गोवा बहुत प्यारा है।


पाठ का सारांश:

गोवा हमारे राज्य का नाम है, जो हरा-भरा और सुन्दर है। यह उत्तर में महाराष्ट्र और दक्षिण में कर्नाटक से घिरा हुआ है। अरब सागर इसके पश्चिम में है और सहयाद्रि पर्वत माला पूर्व में। 

यहाँ की राजधानी पणजी है और अन्य शहरों में म्हापसा, मडगाँव और वास्को हैं। गोवा में खूबसूरत खेत हैं और बगीचे, जिनमें नारियल, आम, काजू, अनन्नास, कटहल जैसे पेड़ होते हैं। 

कई प्रसिद्ध अभयारण्य जैसे बोंड़ला और खोतीगाँव भी यहाँ हैं, जो विभिन्न पशु-पक्षियों से भरे होते हैं। गोवा के समुद्र तट भी प्रसिद्ध है और पर्यटक यहाँ खूबसूरत सैर का आनंद लेते हैं। लोग यहाँ मिलनसार हैं और विभिन्न उत्सवों का आनंद लेते हैं। गोवा वाकई बहुत प्यारा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

"Thank you for taking the time to leave a comment, we appreciate your feedback!"

Post a Comment (0)