Class 08 -( Q&A ) वह सुबह कभी तो आएगी

.
1 minute read
0
दीर्घ उत्तरीय पश्न :

१) गैस त्रासदी और लेखिका के पिता की मौत का लेखिका की माँ पर क्या असर हुआ? 
उत्तर :गैस त्रासदी में लेखिका के पिता की मृत्यु हो गई। बच्चे छोटे-छोटे थे। ऐसे में उसकी माँ की मानसिक हालत बिगड़ गई। वह दरवाजे पर बैठकर अपने पति के आने का इंतजार करतीं और लेखिका से कहतीं कि उसके अब्बू घर आने वाले हैं, जाकर चाय बना लें। पैरों की आहट सुनते ही वह चिल्लाकर कहतीं कि वे आ गए हैं। लेखिका द्वारा सच्चाई बताने पर वे उसे मारने दौड़तीं।

 २) लेखिका के पिता की मृत्यु के बाद उसकी माँ ने घर का खर्च कैसे व्यवस्थित किया? 
उत्तर : लेखिका के पिता की मृत्यु के बाद उनकी दुकान को बेच दिया गया। इससे उसके परिवार को ५०० रु. मिले। ये पैसे जब तक थे, उसके परिवार को खाने का सहारा रहा। फिर उसकी माँ कितनी जगहों पर गई, हर जान-पहचान वाले के पास कुछ उधार माँगने गई। उन्होंने दूसरों के लिए काम भी किया ताकि कुछ पैसे मिल सकें।
Tags

Post a Comment

0Comments

"Thank you for taking the time to leave a comment, we appreciate your feedback!"

Post a Comment (0)